{"_id":"682b955bed6784ef34057763","slug":"development-work-started-in-gajraula-mandi-samiti-with-one-crore-rupees-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-140202-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला मंडी समिति में एक करोड़ रुपये से विकास कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला मंडी समिति में एक करोड़ रुपये से विकास कार्य शुरू
Tue, 20 May 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 20 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। मंडी समिति में एक करोड़ रुपये से विकास कार्य शुरू हो गए हैं। यहां पर सड़क बनाई जाएगी। मिट्टी डालकर भराव किया जाएगा। सड़क बनाई जाएगी। गल चुके टिनशेड बदले जाएंगे। साथ ही मंडी का गेट चौड़ा किया जाएगा।
गजरौला की उप मंडी में ए श्रेणी की 12 दुकान हैं। जिनके गोदाम उनसे जुड़े हैं। आठ दुकान सी श्रेणी की हैं, जिन पर गोदाम नहीं हैं। फल की दस दुकान हैं। जिनके लिए दो गोदाम हैं। 12 शौचालय हैं, जिनमें 11 खराब पड़े हैं। मंडी के चबूतरे बेकार हो गए हैं। उनकी टिनशेड गल गई है। मंडी की सड़क टूट चुकी है। बारिश होने पर जल भराव हो जाता है। जिससे मंडी के आढ़तियों, व्यापारियों, पल्लेदारों, विक्रेता और खरीदाराें को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को दूर करने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सबसे पहले मंडी परिसर में भराव डालकर ऊंचा किया जाएगा। जिससे बरसात में पानी न भर सके। मंडी की सड़क बनाई जाएगी। उसके चबूतरे ऊंचे किए जाएंगे। साथ ही गल चुके टिनशेड भी बदले जाएंगे। मंडी का गेट चौड़ा किया जाएगा। जिससे वाहनों को आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। शौचालयों की दशा सुधारी जाएगी। पेयजल के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मंडी समिति में विकास कार्यों के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू कर दिए गए हैं। दावा है अगले महीने में काम पूरा हो जाएगा। फिलहाल मंडी की सफाई के बाद पुताई शुरू कर दी गई है। मंडी के प्रभारी सचिव संजीव कुमार का कहना है कि मंडी के निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है।