फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Despite her refusal, her husband cooked chicken and she committed suicide

Amroha News: मना करने के बावजूद पति ने पकाया मुर्गा तो दे दी जान

Thu, 11 Sep 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Despite her refusal, her husband cooked chicken and she committed suicide
हसनपुर (अमरोहा)। गांव वंशीवाला में मना करने के बावजूद पति निगम ने मुर्गा पकाया तो पत्नी रीना (21) ने फंदा लगा लिया। उधर, कार्रवाई से बचने के लिए पति ने परिजनों के साथ मिलकर शव को गंगा में बहा दिया। घटना के 20 दिन बाद मायके वालों की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। निगम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से विवाहिता का दुपट्टा बरामद हुआ है। देर शाम तक पुलिस शव को गंगा में तलाश करती रही।
विज्ञापन


आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी रीना की शादी करीब दस माह पहले रहरा थानाक्षेत्र के गांव वंशीवाला मेहरपुर निवासी निगम से हुई थी। रीना 20 अगस्त को गायब हो गई थी। पति ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी थी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की खोजबीन शुरू की तो कुछ लोगों ने विवाहिता के पति पर ही हत्या का शक जताया था।
विज्ञापन


मृतका की मां कौशल्या की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति निगम, सास, ससुर सुरेश, जेठ महकार और तहेरे भाई बिजेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। सीओ ने बताया कि आरोपी पति निगम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिस पर आरोपी ने बताया कि 20 अगस्त की रात को वह घर पर मुर्गा बनाने के लिए लेकर आया था लेकिन पत्नी मुर्गा से परहेज करती थी। वहीं, पत्नी के मना करने पर भी उसने मुर्गा पका लिया था। इसके बाद मध्यरात्रि में उसकी पत्नी रीना का शव फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए निगम ने भाई महकार और तहेरे भाई बिजेंद्र के साथ मिलकर रीना के शव को कपड़े में बांधकर गांव के सामने बह रही गंगा में बहा दिया। निगम के घटना के बार में बताने के बाद पुलिस ने गंगा में शव की खोजबीन की लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी शव नहीं मिल सका। सीओ ने बताया कि विवाहिता के पति निगम के अलावा महकार और बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शव की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article