फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Despite getting eight and a half crore rupees in the financial year 21-22, the villages are craving for development

वित्तीय वर्ष-21-22 में साढ़े आठ करोड़ रुपये मिलने के बावजूद विकास को तरस रहे गांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Despite getting eight and a half crore rupees in the financial year 21-22, the villages are craving for development
गजरौला ग्रामीण अंचलों में विकास कार्य कराने के लिए आई साढ़े आठ करोड़ से अधिक धनराशि शौचालय निर्माण और पंचायत भवन बनाने में ही खर्च कर दी गई। हद की बात तो यह है पंद्रहवें वित्त और पंचम वित्त की इस निधि से ग्रामीण अंचलों में एक भी सड़क नहीं बनी। कहीं पर नाला और नाली का निर्माण भी नहीं किया गया। ग्रामीण इलाके विकास कार्यों को तरस रहे हैं। कई गांवों में संपर्क मार्गों पर धूल उड़ रही है। बरसात में कीचड़ भर जाती है।
विज्ञापन

गजरौला ब्लाक में 84 ग्राम पंचायत हैं। इनमें वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास कार्य कराने के लिए पंचम वित्त की तरफ से 4,05,25,963 रुपये की धनराशि भेजी गई। इसके अलावा इसी वित्तीय वर्ष में पंद्रहवें वित्त से भी गजरौला ब्लाक को 4,45,36,000 हजार रुपये मुहैया कराए गए। इस तरह ब्लाक को वित्तीय वर्ष-21-22 के लिए 8.506 करोड़ रुपये मिले। इस रकम को ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों पर खर्च किया जाना था। जिन गांवों में संपर्क मार्ग खराब हैं, वहां सड़क बनाने, जल निकासी के लिए नाला और नाली निर्माण कराया जाना था। गांवों में सड़कों का जाल बिछाने, पेयजल का इंतजाम कराने और बारिश के पानी सहेजने का प्रबंध भी इसी रकम से होना था। लेकिन चंद गांवों में ही विकास के नाम पर इक्का दुक्का कार्य हुए। अधिकतर ग्रामीण इलाके विकास कार्यों को तरस रहे हैं। जहां कई गांवों में सड़क और नाला, नाली निर्माण नहीं होने के कारण रास्ते खस्ताहाल हैं। उनमें पानी भरा हुआ है, वहीं कई गांवों के मार्गों में धूल उड़ रही है। जबकि बरसात में इनमें कीचड़ भर जाती है। निकलना भी मुश्किल हो जाता है। गांवों में विकास कार्यों के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये की धनराशि शौचालय और पंचायत घर पर ही खर्च कर दी गई।
विज्ञापन

ब्लाक के सात गांवों में ही कराए गए छोटे-मोटे विकास कार्य
गजरौला। ब्लाक के गांवों में पंद्रहवें वित्त और पंचम वित्त से मिली साढ़े आठ करोड़ रुपये की धनराशि पंचायत घर और सामुदायिक शौचालय निर्माण पर खर्च कर दी गई। वहीं, ब्लाक के बल्दाना हीरा सिंह, लंबिया, रहदरा, कर्मल्लीपुर, नगलिया मेव, हासमपुर, दरियापुर में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार योजना के तहत कुछ विकास कार्य कराए गए। जल निकासी के लिए नाला और नाली निर्माण किया गया। वह भी बहुत ही थोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
पंद्रहवें वित्त और पंचम वित्त की धनराशि से ग्राम पंचायतों में पंचायत घर और सामुदायिक शौचालय बनाए गए। ब्लाक में 84 ग्राम पंचायत हैं। हरेक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय पर ढाई से चार लाख रुपये खर्च हुए। शौचालय व पंचायत घर निर्माण के लिए ब्लाक में कोई अलग से धनराशि नहीं आई। जिसके चलते पंद्रहवें वित्त व पंचम वित्त की रकम से उपरोक्त कार्य कराए गए।
-विमल कुमार एडीओ पंचायत गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed