{"_id":"617071cce254aa5e523f11e3","slug":"dengue-suspected-woman-dies-in-hasanpur-eight-more-victims-found-hasanpur-news-mbd4068703155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में डेंगू आशंकित महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर में डेंगू आशंकित महिला की मौत
विज्ञापन
नौगांवा सादात के पीपली घोसी गांव में चारपाई पर लेटीं बुखार से पीड़ित महिलाएं।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/रूखालू। जनपद में डेंगू और बुखार का कहर लगातार जारी है। हसनपुर में डेंगू आशंकित महिला की मौत हो गई। जबकि पीपली घोसी गांव में हालात बिगड़े हुए हैं। मेरठ में भर्ती दो लोगों की हालत नाजुक है, दोनों मरीजों को वेंटिलेटर पर लिया गया है। वहीं जिले में गांव में घरों में भर्ती मरीजों की हालत में भी सुधार नहीं है। बुधवार को जिले में डेंगू के आठ और बुखार के 243 मरीज मिले हैं।
हसनपुर क्षेत्र के जयतौली में मंगलवार की शाम डेंगू आशंकित 26 वर्षीय महिला सलोनी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सलोनी पिछले करीब तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने पहले उसे गांव में निजी चिकित्सक को दिखाया। यहां उसकी हालत में सुधार होने की वजह और बिगड़ती चली गई। उसके बाद हालत गंभीर होने पर परिजन उसे पाकबड़ा के टीएमयू हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। इस दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सलोनी की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी।
उधर, जनपद के सरकारी अस्पतालों में 3376 मरीज इलाज कराने पहुंचे। जिसमें आठ मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई। चार मरीजों को टाइफाइड और 34 मरीज डायरिया के मिले है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया है। वहीं, नौगांवा सादात के पीपली घोसी गांव में हालात सुधर नहीं रहे हैं। यहां पर बुखार और डेंगू से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो लोगों की हालत मेरठ के अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों मरीजों को मंगलवार की रात वेंटिलेटर पर लिया गया है। गांव के हालात इतने खराब हैं कि लोग दहशत में हैं।