फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue confirmed in eight more patients in the district

जिले में आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in eight more patients in the district
अमरोहा। जिले में डेंगू-बुखार प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। उनका इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। लगातार डेंगू और बुखार के मरीज मिलने से जिला प्रशासन में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

सितंबर माह की शुरूआत से पूरा जिला बुखार से तप रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। दो दिन की सरकारी छुट्टी होने के कारण निजी अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ रही। मरीजों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कइयों को भर्ती वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ टूट नहीं रही है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को आठ मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें अमरोहा नगर के चार, मंडी धनौरा के मलेशिया गांव के एक और तीन मरीज अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। सीएमओ के मुताबिक जहां-जहां के मरीज मिले है, उन इलाकों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed