फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue confirmed in 30 patients including nodal of PCPNDT

पीसीपीएनडीटी के नोडल सहित 30 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 30 patients including nodal of PCPNDT
अमरोहा। जनपद में डेंगू और बुखार का कहर लगातार जारी है। लोगों में दहशत का माहौल है। पीसीपीएनडी के नोडल अधिकारी सहित दो दिन में तीस मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बीमारी की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में प्रतिदिन डेंगू और बुखार के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जाने वाले सभी प्रयास फेल होते नजर आ रहे हैं। गुरूवार को जनपद में 18 मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि शुक्रवार को डेंगू के 12 नए मरीज और मिले हैं। दिन में कुल 30 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। डेंगू-बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हलकान है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि गांव-गांव, शहर-शहर में आशा, आंगनबाड़ियों को लगाया गया। ताकि वह घर-घर बुखार और अन्य बीमारियों का डाटा जुटा सके। विभाग की ओर मच्छरों के खात्मे के लिए कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव भी किया जा रहा है। साथ ही साथ मरीजों को दवाई का वितरण किया जा रहा है। सीएमओ ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि अपने आस-पास गंदगी, जलभराव न होने दें। समय-समय पर नालियों की सफाई करते रहें। गंदगी होने पर तत्काल संबंधित नगर निकाय, ग्राम प्रधान को सूचित करें। उधर पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। फिलहाल उनका इलाज जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed