फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration of meter readers for payment of honorarium

मानदेय भुगतान के लिए मीटर रीडरों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of meter readers for payment of honorarium
मीटर रीडरों ने लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर मानदेय भुगतान की मांग की। समस्या का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमरोहा और हसनपुर में कार्यरत मीटर रीडर एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्राइवेट कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अक्तूबर 2021 में कंपनी का टेंडर खत्म हो गया था। कंपनी द्वारा 35-40 मीटर रीडरों का एक महीने के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। विद्युत निगम द्वारा कंपनी को पूरा भुगतान कर दिया गया है। मीटर रीडरों ने लंबित एक महीने का वेतन और डीडी दिलाने की मांग की। इस दौरान दीपक कुमार, मोहम्मद शहजाद, ललित कुमार, योगेंद्र सिंह, राजीव सैनी, सुनील, ओमपाल सैनी, मोहम्मद वसीम और अदनान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed