{"_id":"62362feddb32f867f811afdd","slug":"demolition-by-entering-the-house-beating-up-family-members-jpnagar-news-mbd422018044","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर तोड़फोड़, परिवार के सदस्यों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर तोड़फोड़, परिवार के सदस्यों से मारपीट
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के करारनगर उर्फ कायमपुर की है। यहां पर रहने वाले यशदीप सिंह की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि 15 मार्च की रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग दीवार कूदकर घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। घर में रखे सामान में तोड़फोड़ की। दबंगों ने बिजली विभाग में शिकायत करने का आरोप लगाया और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की।
इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर ललित, विनीत, शीशराम और भूपेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।