{"_id":"672a8108cc03ed529502fba5","slug":"demand-to-declare-sugarcane-rate-rs-450-per-quintal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-128731-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग
Wed, 06 Nov 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में सरकार से चालू पेराई सत्र के लिए गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की गई। पंचायत में केंद्र सरकार से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने पर जोर दिया गया।
भाकियू टिकैत की पंचायत मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि गन्ने का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। उन्होंने खेती के काम आने वाली वस्तुओं के दामों में तेजी को देखते हुए गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाना जरूरी है। पंचायत में गन्ना प्रजाति 05009 को अगेती प्रजाति में शामिल किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं का कहना था कि गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के भीतर कराना सुनिश्चित किया जाए। पंचायत में छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने की मांग भी की गई। किसान नेताओं का कहना था कि छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। पंचायत में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की गई। 60 साल की आयु पूरी कर चुके किसानों को पांच हजार रुपये प्रति माह पेंशन दिए जाने की मांग भी की गई। पंचायत में राधेश्याम, नरेश सिंह, रनवीर सिंह, रामवीर सिंह, अतर सिंह, दीपा सिंह, राजकली आदि मौजूद थे।