फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   demand justice from dm

महिला होमगार्ड की दबंगई से आहत दंपति ने मांगी इच्छा मृत्यु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
demand justice from dm
अमरोहा। महिला होमगार्ड की दबंगई का आरोप लगाते हुए एक दंपती ने डीएम से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव अव्वलपुर ओमकार प्रजापति का परिवार रहता है। पेशे से किसान मंगलवार को वह अपने पत्नी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को एक पत्र देकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। पत्र में कहा कि एक महिला होमगार्ड ने उन्हें परेशान कर रखा है। वह आए दिन झूठे आरोप लगाकर परेशान करती है। षड्यंत्र के तहत महिला होमगार्ड ने पिछले दिनों अमरोहा नगर कोतवाली में किसान पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। बेगुनाह होते हुए भी उसे पांच दिन जेल काटनी पड़ी। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद उसने विकास भवन में चप्पलों से मारपीट की थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बावजूद इसके उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वह फिर झूठे आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश कर रही है। बेगुनाही के सबूत देने के बाद भी पुलिस महिला होमगार्ड पर एक्शन नहीं ले रही है। वह आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया है। इसलिए वह अपनी बेबसी और लाचारी को देखते हुए इच्छा मृत्यु की मांग करता है। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed