फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Death of couple travelling in car, They were going to Meerut to get medicine, wife was seven months pregnant

कार सवार दंपती की माैत: दवा लेने जा रहे थे मेरठ, सात माह की गभवर्ती थी पत्नी, दो बेटियों की हालत गंभीर

Mon, 03 Mar 2025 06:56 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 06:56 PM IST
सार

हसनपुर से मेरठ दवाई लेने जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा हापुड़ में फ्लाईओवर के पास हुआ। दंपती के शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Death of couple travelling in car, They were going to Meerut to get medicine, wife was seven months pregnant
सड़क हादसे में दंपती की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर से कार में सवार होकर मेरठ जा रहे दंपती हादसे के शिकार हो गए। पत्नी सीमा सैनी (35) की मौके पर मौत जबकि पति चमन सैनी (40) की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। दो बेटियां घायल हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शव हसनपुर पहुंचे तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


हसनपुर के मोहल्ला कोट पूर्वी रहरा रोड शिव मंदिर के सामने रहने वाले चमन सैनी का परिवार रहता है। वह मोबाइल की दुकान के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। रविवार दोपहर को वह अपनी गर्भवती पत्नी सीमा सैनी तथा दो बेटियों के साथ कार में सवार होकर मेरठ से दवाई लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


हापुड़ क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार चारों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां सीमा सैनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं चमन सैनी को मेरठ रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान चमन सैनी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बेटियां शिखा और ऐली की हालत गंभीर है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दंपती का शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार सीमा सात महीने की गर्भवती थी। दोनों बेटियों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी तो हर आंख हुई नम

हसनपुर के दंपती की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने पर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों के शव सोमवार की दोपहर बाद घर पहुंचे तो परिवार में मातम छा गया। दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो हर आंख नम हो गई। पति पत्नी दोनों होने वाले बच्चे के लिए बहुत उत्साहित थे।

चमन अपनी गर्भवती पत्नी का बहुत ख्याल रखते थे। उधर मां-बाप की मौत से दो बेटियों के सिर से उनके मां-बाप का साया उठ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed