फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death of an innocent while stunting

कपड़े में करतब दिखाते मासूम की जलकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
death of an innocent while stunting
बुरावली (अमरोहा)। खेल-खेल में मासूम के कपड़े में आग लग गई। पांच वर्षीय मासूम को हसनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हॉल है।
विज्ञापन

यह दर्दनाक घटना रिपोर्टिंग रहरा चौकी क्षेत्र के सुतावली गांव की है। यहां पर कामिल का परिवार रहता है। कामिल पेशे से चालक है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। उसके दूसरे नंबर का बेटा कलीम (5) गांव के मदरसे में पढ़ता था। परिजनों ने मुताबिक कलीम अपने हमउम्र बच्चों को अक्सर करतब दिखाता रहता था। शनिवार के सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर की छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था। उसने अपने कपड़ों पर आग लगा कर करतब दिखाने लगा, लेकिन वह आग पर काबू नहीं पाया। थोड़ी ही देर में उसके आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया और बुरी तरह झुलस गया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसके हसनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को कलीम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed