फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death

नहर में नहाने गए तीन छात्र बहे, एक की डूबने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
death
अमरोहा। नहर में नहाने गए तीन छात्र रामगंगा पोषक नहर में बह गए। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो छात्रों को बचा लिया गया। दोनों का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

यह घटना देहात थाना और कांठ थानाक्षेत्र के बॉर्डर से सटे गांव खुशहालपुर सिहाली के जंगल की है। यहां पर रामगंगा पोषक नहर निकल रही है। गुरुवार की शाम डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पांयती कलां निवासी शाने आलम, सादिक और नदीम बाइक लेकर घर से निकल गए। तीनों ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। तीनों दोस्त भी हैं। तीनों एक बाइक पर सवार होकर खुशहालपुर गांव के जंगल में रामगंगा पोषक नहर पर पहुंच गए। नहाने के लिए तीनों ने छलांग लगा दी। नहर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण तीनों गहरे पानी में चले गए। थोड़ी ही देर में तीनों डूबने लगे। लिहाजा उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद तीनों को बाहर तो निकाल लिया। लेकिन शाने आलम (19) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सादिक और नदीम को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शाने आलम के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed