{"_id":"64de8012eb482ce3700860c4","slug":"deadly-attack-on-farmer-with-spade-in-drain-dispute-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-3049-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नाली के विवाद में किसान पर कुदाल से जानलेवा हमला, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नाली के विवाद में किसान पर कुदाल से जानलेवा हमला, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रजोहा में नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। किसान पर कुदाल से हमला कर दिया गया। इससे किसान का सिर फट गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव रझोहा में कोसिंद्र के घर के सामने नाली का निर्माण हुआ है। नाली पर चढ़ने के लिए ढलान बनाने को लेकर बुधवार रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। दूसरे पक्ष ने कुदाल से कृपाल के सिर में जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर लोकेंद्र और कोसिंद्र निवासी गांव रजोहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।