फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deadbody of farmer found in orchard

आम के बाग में पेड़ से लटका मिला किसान का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
deadbody of farmer found in orchard
हसनपुर/सैदनगली (अमरोहा)। क्षेत्र में आम के बाग में 50 वर्षीय किसान का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। वहीं परिजन आत्महत्या की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी 50 वर्षीय नौ सिंह खेती-बाड़ी करते थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार दोपहर से वह लापता थे। काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार दोपहर को नौ सिंह का शव पास के गांव नूरपुर खुर्द के जंगल में आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से आम के पेड़ से शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, किसान की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। किसान ने अपने पीछे तीन बेटी और दो बेटे छोड़े हैं। जिनमें चार बच्चों की शादी हो चुकी है। परिवार के सदस्य रिंकू ने बताया कि परिवार में किसी भी तरह का विवाद नहीं था। उनकी अचानक मौत हुई है। उनके द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात पर यकीन नहीं है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जाए। वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed