फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Deadbody of a boy found hanging Girlfriend accuses her father for murder

अमरोहा: पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव, प्रेमिका बोली मेरे पिता ने ही की है हत्या

Sat, 06 Nov 2021 01:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 06 Nov 2021 01:29 PM IST
सार

किशोर का शव गांव में ही पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे परिजन हंगामा कर ही रहे थे कि गांव की रहने वाले नाबालिग प्रेमिका ने मौके पर पहुंच कर कहा कि मेरे पिता ने ही इसकी हत्या की है।

विज्ञापन
Deadbody of a boy found hanging Girlfriend accuses her father for murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव में एक किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, गांव की ही नाबालिग प्रेमिका ने मौके पर पहुंचकर अपने पिता पर किशोर की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। किशोर की हत्या के बाद प्रेमिका ने खुद भी आत्मदाह करने की धमकी दे दी। आरोप लगने के बाद प्रेमिका के परिजन घर से फरार हो गए हैं। किशोरी की सुरक्षा के लिए उसके घर में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


यह घटना आदमपुर थानाक्षेत्र के कोकापुर गांव की है। यहां पर किसान जितेंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनका 17 वर्षीय बेटा नौबत मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम से नौबत लापता था। देर रात उसका शव गांव में ही आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे परिजन हंगामा कर ही रहे थे कि घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गांव की रहने वाले नाबालिग प्रेमिका ने मौके पर पहुंच कर कहा कि मेरे पिता ने नौबत की हत्या की है। इसके बाद प्रेमिका के परिजन घर से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या की धमकी दे डाली। 

आत्मदाह की धमकी की जानकारी मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। सुरक्षा के लिहाज से नाबालिग प्रेमिका के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि किशोर का गांव की ही नाबालिक किशोरी से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक किशोरी के पिता को लग गई थी।


उन्होंने किशोर को काफी समझाया था कि वह किशोरी से ना मिले। इसके बावजूद भी दोनों का मिलना जुलना चलता रहा। सीओ सतीश चंद पाण्डेय का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed