फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   deadbody found in temple campus

मंदिर परिसर में फंदे पर लटकता मिला दहेज हत्या के आरोपी का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
deadbody found in temple campus
अमरोहा। दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी का शव गांव में स्थित मंदिर के परिसर में छत पर लगे कुंडे से फंदे पर लटकता मिला। वह पिछले तीन दिन से घर से लापता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर भाई के छह ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर फैजगंज गांव की है। गांव में स्व. जबर सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे टिंकू की शादी मुरादाबाद निवासी बबली के साथ हुई थी। 13 जनवरी को बबली का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष वालों ने पति टिंकू, सास काजल, देवर रिंकू, ननद शिवानी और चचेरा ससुर ओमपाल और ब्रजपाल के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति टिंकू और उसकी मां काजल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि रिंकू, शिवानी, ओमपाल और ब्रजपाल मुकदमों में वांछित चल रहे हैं। बताते हैं कि पिछले तीन दिनों से रिंकू (26) घर से लापता था लेकिन गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के मंदिर परिसर में फंदे पर लटकता मिला। दहेज हत्या के आरोपी की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल की। बाद में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य और सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक रिंकू के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता के मायके वाले उसे धमकी दे रहे थे। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पांच दिन पहले रिंकू अपनी पत्नी की दवाई लेकर घर लौट रहा था तो पाकबड़ा में उसे रोक कर धमकाया गया था। मृतक के परिजन मौत के लिए विवाहिता के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होेंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर भाई के ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed