फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of missing student Rahul found in old temple

Amroha: दो दिन से गायब कक्षा पांच के छात्र राहुल का शव पुराने मंदिर में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Jan 2023 02:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Jan 2023 02:28 PM IST
सार

शुक्रवार को पूर्णिमा पर राहुल ने गंगा तट पर स्नान करने आए श्रद्घालुओं को प्रसाद बेचने का काम किया। शुक्रवार की शाम को ही छह बजे भोजन कर निकल गया। इसके बाद नहीं लौटा। देर रात तक नहीं आने पर चिंतित परिजन उसकी तलाश में जुट गए। अब उसका शव गांव के पुराने मंदिर में मिला है।

विज्ञापन
Dead body of missing student Rahul found in old temple
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी गांव में दो दिन से गायब 11 वर्षीय राहुल पुत्र गरीबदास का शव गांव के पुराने मंदिर में मिला। वह गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। मृतक के गले पर निशान हैं। जो गला दबाकर हत्या किए जाने की तरफ इशारा कर रहे हैं। आंखों से लग रहा है कि उसकी मौत को 12 घंटे से अधिक का समय व्यतीत हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी गांव निवासी प्रेमवती के पति गरीबदास की पांच साल पूर्व हादसे में मौत हो गई। प्रेमवती के नाम पट्टे की आवंटित चार बीघे जमीन है। उसके तीन बेटियों और दो बेटों सहित पांच बच्चों में चौथे नंबर का 11 वर्षीय राहुल कक्षा पांच का छात्र था। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। प्रेमवती अपनी जमीन पर खेती के साथ ही अमावस्या व पूर्णिमा पर गंगा तट पर प्रसाद बेचने का काम करती है। राहुल भी प्रसाद बेचने में हाथ बंटाता था। शुक्रवार को पूर्णिमा पर राहुल ने गंगा तट पर स्नान करने आए श्रद्घालुओं को प्रसाद बेचने का काम किया। शुक्रवार की शाम को ही छह बजे भोजन कर निकल गया। इसके बाद नहीं लौटा। देर रात तक नहीं आने पर चिंतित परिजन उसकी तलाश में जुट गए। शनिवार को परिजन थाने पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

अज्ञात पर बालक के अपहरण का अभियोग पंजीकृत कराया। इसके बाद पुलिस भी बालक की तलाश में जुट गई। रविवार को गांव के लोग और परिजन अलग-अलग स्थान पर बालक को खोज रहे थे। उसका भाई पुष्पक और गांव का प्रमोद तलाश करते हुए अंगूरी देवी धर्मशाला के पीछे पुराने मंदिर में पहुंचे। यहां पर बालक का शव पड़ा देख उनकी चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि दो दिन से गायब बालक का शव मिला है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की छानबीन की जा रही है।

प्रेमवती पर दूसरी बार टूटा दुखों का पहाड़
तिगरी निवासी प्रेमवती पर पांच साल में दूसरी बार दुखों का पहाड़ टूटा है। पांच साल पूर्व कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले में प्रेमवती के पति गरीबदास की मौत हो गई। वह गंगा मेले में सदर चौराहा पर हादसे का शिकार हुए थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए गरीबदास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पति की मौत हो जाने पर प्रेमवती  गंगा किनारे प्रसाद बेच कर अपना और बच्चों का पालन पोषण करती है। रविवार की सुबह बेटे का शव मिलने से उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिसको भी घटना की जानकारी हुई, उसके मुँह से यही शब्द निकाल कि प्रेमवती पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वह अस्पताल में बुरी तरह विलाप कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed