फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of missing Khayalipur's Madan found in flood water

Amroha News: बाढ़ के पानी में मिला लापता ख्यालीपुर के मदन का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing Khayalipur's Madan found in flood water
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए ख्यालीपुर गांव निवासी मदन (40) पुत्र पृथी सिंह का शव ओसीता जगदेवपुर के रेलवे अंडरपास के पास बाढ़ के पानी में मिला। सुबह से ही गोताखोर उसे तलाश कर रहे थे। मृतक के पैर में जाल फंसा था। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर गांव ही योगेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मृतक के बेटे शिवम जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया बुधवार शाम उसके पिता को गांव का ही योगेंद्र खागी और एक अन्य व्यक्ति बुलाकर ले गए थे। तीनों ओसीता जगदेवपुर के अंडरपास के पास गए थे। पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों ने शराब पी। मौके से मग्गा व दो ग्लास भी मिले है। कुछ देर बाद योगेंद्र वहां से चला गया था। आसपास के लोगों ने भागने का कारण पूछा। जिस पर उसने मदन के डूबने की बात कही। उधर, जानकारी होने पर उसके परिजन पहुंच गए थे। शाम को काफी देर तक आसपास भरे बाढ़ के पानी में मदन को तलाश किया गया, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को ब्रजघाट से गोताखोर बुलाए गए। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे अंडरपास के पास तालाब में बाढ़ के पानी में मदन का शव मिला। उसके पैर में जाल फंसा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के बेटे शिवम की तहरीर पर योगेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन





आरोपी ने वीडियो कॉल से बताया घटना स्थल : ख्यालीपुर निवासी मदन के पानी में डूब जाने पर परिजन और गांव के लोग तलाश कर रहे थे। गांव के लोगों ने योगेंद्र को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। मगर पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे ग्राम प्रधान की जमानत पर रात में छोड़ दिया था। सुबह को गांव के लोग और ग्रामीण मदन को तलाश कर रहे थे। योगेंद्र से मौके पर पहुंचने को कहा, लेकिन वह मौके पर नहीं आया। उसने वीडियो कॉल कर बताया था कि रेलवे लाइन के निकट तालाब में तलाश करें। कुछ ही देर बाद उसका शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article