फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of a young man found lying on the track near Kafurpur

काफूरपुर के पास ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying on the track near Kafurpur
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का सिर धड़ से अलग पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात मान रही है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र में काफूरपुर रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर की है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे यहां युवक का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा गया। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक का सिर धड़ से अलग था और शरीर क्षत विक्षत था। मृतक बैंगनी रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोअर पहने हुआ था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। एसओ रमेश सहरावत ने प्राथमिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि युवक ने किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। उसकी शिनाख्त का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed