फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of a young man found hanging in a mango orchard

आम के बाग में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in a mango orchard
अमरोहा। घरेलू विवाद के चलते युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव आम के बाग में फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना देहात थानाक्षेत्र के अहरोई गांव के जंगल की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर के बगल में अहरोई गांव के जंगल के आम के बाग में स्थानीय लोगों ने युवक का शव फंदे पर लटकता देखा। थोडी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस एसओ सुनील मलिक मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतारा कर जांच पड़ताल की। मृतक की शिनाख्त नितिन सैनी (24) निवासी मोहल्ला अहमदनगर के रूप में हुई। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजनों भी मौके पर आ गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ के मुताबिक मृतक नितिन सैनी की शादी मुरादाबाद से हुई थी। घरेलू विवाद के चलते उसकी पति रविवार को अपने मायके चली गई थी। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed