फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of a laborer found hanging in the forest

Amroha News: जंगल में फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a laborer found hanging in the forest
जंगल में फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

बुरावली। ससुराल से घर जा रहे मजदूर तौफीक (38) का शव रास्ते में पेड़ से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है।

रहरा थानाक्षेत्र के गांव सिरसा कलां निवासी तौफीक दिल्ली में मजदूरी करता था। उसकी ससुराल थानाक्षेत्र के गांव नानई की है। पत्नी व बच्चे मायके में रुके हुए थे। बुधवार को तौफीक भी ससुराल गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे वह नानई से वापस अपने गांव के लिए निकला था। लेकिन वह गांव नहीं पहुंचा। छपना व चंदनपुर के बीच में जंगल में शाम के समय तौफीक का शव पीपल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या से जुड़ा है। लेकिन, फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed