फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of a child found floating in Ganga

Amroha News: पूठ में गंगा में उतराता मिला बालक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a child found floating in Ganga
हसनपुर। पूठ में गंगा में 12 वर्षीय बालक का शव उतराता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

रविवार को गंगा पूठधाम पर पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे थे। इस दौरान गंगा में बालक का शव उतराता मिला। श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत मौके पर पहुंच गए। श्रद्धालुओं की मदद से शव को गंगा से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। काफी समय बाद उसकी शिनाख्त ब्रजघाट निवासी अरुण पुत्र राजा के रूप में हुई। अरुण शनिवार को गंगा में नहाते समय डूब गया था। उसके पिता ब्रजघाट में चाय की दुकान चलाते हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि बालक के शव की शिनाख्त हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed