{"_id":"655913a9e4e43a31a00525a4","slug":"dead-body-found-lying-in-sugarcane-field-suspicion-of-murder-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-8872-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका
Sun, 19 Nov 2023 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा मनिहार के जंगल में नौरंगी गांव के रहने वाले किसान का गन्ने का खेत है। शनिवार की दोपहर बारह बजे गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक ने काले रंग का हाफ लोअर और सफेद-हरी फुल बाजू की टी शर्ट पहन रखी है। उसने फ्रेंच कट दाढ़ी रखी हुई है। देखने में उसकी लंबाई सामान्य लोगों से कम है। शरीर पर पुरानी चोट लगी है। जबकि उसकी नाक से खून आ रहा था। शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शव की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। सिरसा मनिहार के ग्राम प्रधान हरकेश सिंह की तहरीर के आधार पर सूचना दर्ज कर ली गई है। उसकी पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।