{"_id":"570ff26d4f1c1b483f4a6c0e","slug":"dead-body-found-at-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिली वृद्ध की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिली वृद्ध की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
लाश मिली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से सटे गांव तिगरिया खादर गांव के पास दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह वृद्ध की क्षतविक्षत लाश मिली। सूचना पर जीआरपी और थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। शिनाख्त होने पर परिजन भी बुला लिए गए। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
नगर के अतरपुरा निवासी 61 वर्षीय परम सिंह पुत्र रामचरन सिंह बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह तिगरिया खादर गांव के पास मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर परम सिंह की क्षतविक्षत लाश पड़ी देख कर भीड़ लग गई। वहीं किसी ने जीआरपी को कॉल करके बुला लिया।
सीमा क्षेत्र सिविल पुलिस का होने पर जीआरपी लौट गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त कराई। मृतक के इकलौते बेटे अमित ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि पिता मजदूरी करते थे। बुधवार की दोपहर दो बजे मोहल्ले के जीवन के साथ घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
देर रात तक जब वापस नहीं लौटे तो तलाश शुरू की। कहीं भी सुराग नहीं लगा। गुरुवार की सुबह मौत की सूचना मिली। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया हादसा ही प्रतीत होता है। इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।