{"_id":"62b60bd6f7f9515dcf1144b9","slug":"dairy-manager-beaten-up-threatened-gajraula-news-mbd4325178116","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी प्रबंधक को पीटा, धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी प्रबंधक को पीटा, धमकी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध में मिलावट बताने पर डेयरी के एमसीसी प्रबंधक संग दबंगों ने गाली गलौज कर मारपीट की। दबंगों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। एमसीसी प्रबंधक को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
बदायूं जनपद के इस्लाम नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर गांव निवासी राजीव कुमार गजरौला चौपला चौकी क्षेत्र स्थित एक डेयरी में एमसीसी प्रबंधक हैं। डेयरी में जिले भर के गांवों से गाड़ियों से दूध आपूर्ति किया जाता है। वह डेयरी में आने वाले दूध की जांच करते हैं।
शुक्रवार को डेयरी दूध लेकर गाड़ी आई। जिसकी राजीव कुमार द्वारा चेकिंग की गई। उन्होंने 150 लीटर दूध में मिलावट होने की बात कहते हुए उसे रिजेक्ट कर दिया। इसके कुछ देर बाद वह डेयरी से बाहर निकले। इस दौरान उनको सात युवकों ने घेर लिया। उनमें वह भी था, जिसके दूध में मिलावट बताई थी। लात घूंसों से उन पर हमला कर दिया। गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनको जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। एमसीसी प्रबंधक को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मारपीट की जानकारी है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।