फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cyber ??thugs stole one lakh from the account of the Vice Principal

उप प्रधानाचार्य के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाई एक लाख की रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??thugs stole one lakh from the account of the Vice Principal
कोतवाली क्षेत्र में गांव के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की रकम उड़ा ली। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्री धनवती देवी इंटर कॉलेज लुहारी भूड़ के उप प्रधानाचार्य सुरेश त्यागी को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। उन्होंने बताया कि बुधवार को अभिभावक बनकर उनके पास कॉल की गई और खाते में बच्चे की फीस डालने का बहाना लेकर ठगों ने खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसी बीच लिंक भेज कर खाते से चार बार में करीब एक लाख की धनराशि उड़ा ली। खाते से रकम साफ होने की जानकारी मिलने पर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed