फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   current se yuvak ki maut

पानी गर्म करने काो लगाए इमर्शन राड ने ली युवक की जान

Wed, 04 Jan 2017 12:09 AM IST
अमरेहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरेहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
current se yuvak ki maut
कृष्‍ण कुमार
वासुदेव नगर की बैंक कालोनी में मंगलवार को बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए लगाए गए इमर्शन राड की चपेट में आग कर जिला सहकारी बैंक रामपुर में तैनात कैशियर की मौत हो गई। पति के चिल्लाने पर उसे बचाने के लिए दौड़ी पत्नी भी करेंट के झटके से दूर जा गिरी। स्विच बंद कर उसे डाक्टर के पास ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वासुदेव नगर की बैंक कालोनी निवासी लेखपाल रामदेव सिंह का पुत्र कृष्ण कुमार (33) रामपुर जिला सहकारी बैंक कैशियर थे। सोमवार तड़के वो आफिस जाने की तैयारी कर रहे थे। कृष्ण कुमार नहाने के लिए बाथरूम में गए।
विज्ञापन


बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में इमर्शन रॉड लगा था। पैर फिसलने से नंगे पांव कृष्ण कुमार मुंह के बल बाल्टी पर जा गिरे और करेंट की चपेट में आ गए। शोर सुनकर कृष्ण कुमार की पत्नी बबिता बाथरूम की ओर दौड़ी और उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। करेंट लगने से वो भी छिटक कर दूर जा गिरी। रामदेव सिंह ने स्विच बंद कृष्ण कुमार को बाल्टी से अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके परिजन कृष्ण कुमार को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास के लोगों की भीड़ घर एकत्र हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा था।          


मृतक कृष्ण कुमार के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी झिलमिल आठ साल की और बेटा निकुंज पांच साल का है। उन्हें क्या पता था कि पापा उन्हें ऐसे ही छोड़ जाएंगे। घर में मचे कोहराम के बीच परिजनों ने उन्हें दूसरे को घरों में भेज दिया था। पत्नी बबीता तो रो-रोकर बेसुध सी हो गई थी। परिजन उसे संभालने में लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed