फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Current ran after shutdown, farmer's son died, jam

Amroha News: शटडाउन के बाद दौड़ा करंट, किसान के बेटे की मौत, लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Current ran after shutdown, farmer's son died, jam
उझारी(अमरोहा)। शटडाउन लेकर अपने खेत में फाल्ट ठीक करा रहे किसान के बेटे पप्पू (22) की करंट लगने से मौत हो गई। करंट से एक और किसान झुलस गया। झुलसे किसान का उपचार कराया जा रहा है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के कर्मचारियों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चमनपुरा निवासी पप्पू पुत्र रतन सिंह मंगलवार दोपहर बाद अपने खेत पर बिजली का फाल्ट ठीक कराने गया था। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर पर लाइनमैन शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ गया। तभी लाइनमैन ने अपनी सहायता के लिए नीचे खड़े पप्पू तथा दूसरे किसान इसरार पुत्र नन्हे को ऊपर बुला लिया। बताते हैं कि जैसे ही वह ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे। तभी अचानक तारों में करंट दौड़ गया। तीनों लोग नीचे गिर गए। जिससे पप्पू गंभीर रूप से झुलस गया। उसको नगर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर मानते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद जाते समय रास्ते में पप्पू ने दम तोड़ दिया। जबकि इसरार का उपचार कराया जा रहा है। हादसे में लाइनमैन बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

पप्पू पांच भाई बहनों में पहले नंबर का था। पप्पू की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मां रेखा का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, देरशाम को आक्रोशित लोगों ने उझारी में जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई। एक्सईएन राजेश प्रसाद का कहना है मामले में जो भी दोषी हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed