{"_id":"58348e564f1c1b234113b489","slug":"curency-problem-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंसी न मिलने पर बैंक के बाहर हंगामा , नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंसी न मिलने पर बैंक के बाहर हंगामा , नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर के केनरा बैंक के बाहर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिस कर्मी। अमर उजाला
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने पंजाब नेशनल बैंक पर मंगलवार को जबरदस्त हंगामा किया। धक्का मुक्की से अफरातफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने प्रबंधक के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए और प्रदर्शन किया। नजारा देखते ही बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। देर शाम तक लाइन लगी रही। बैंक बंद होने पर गुस्साए उपभोक्ताओं को पुलिस ने वापस लौटा दिया।
मंगलवार को दोपहर बाद पीएनबी पर कतार में लगे उपभोक्ताओं को रुपए देेने बंद कर दिए गए। अब जब उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो खलबली मच गई। कतार में खड़े उपभोक्ता गुस्साते हुए सड़क पर उतर गए। बैंक प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन चालू कर दिया। इससे बिजनौर मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मसले को बिगड़ते देख बैंक कर्मियों ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर पुलिस को हालातों से अवगत कराया।
थोड़ी देर में ही एक्शन मोबाइल टीम, कोतवाली पुलिस बैंक पर पहुंच गई। वर्दीधारियों को देखते ही उपभोक्ताओं के बीच आपाधापी मच गई। जबरदस्त धक्का मुक्की होने लगी। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाया। साथ ही उनको डांटते फटकारते हुए लाइन में खड़ा कराया। शाम तक लोग बैंक के बाहर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, मगर बाद में रुपए नहीं मिलने का बैंक अधिकारियों ने जवाब दिया। इसके बाद सभी वापस लौट गए।