{"_id":"68e8250170057ca3b60a530a","slug":"crowds-of-women-gathered-at-the-diwali-fair-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-149423-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिवाली मेले में उमड़ी महिलाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिवाली मेले में उमड़ी महिलाओं की भीड़
Fri, 10 Oct 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। महिलाओं द्वारा आयोजित दिवाली मेला पर्यावरण संरक्षण व मनोरंजन की अनूठी मिसाल बन गया। जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में मनाए गए मेले में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। मेले में तोरण सज्जा, रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगाए गए थे।
नगर के बालाजी पार्क में अपराजिता क्लब की ओर से आयोजित दिवाली मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। मेले में महिलाओं ने ही स्टॉल लगाए थे। इनमें लेटेस्ट फैशन के लेडीज कपड़े, हैंडीक्राफ्ट आइटम, खिलौने, डेकोरेशन आइटम आदि शामिल थे। महिलाओं ने हाउजी गेम, डांस कंपटीशन में भी भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने कहा कि दिवाली का त्योहार नई उमंग व उत्साह पैदा करता है। मेले मेंडिस्पोजल आइटम का प्रयोग नहीं किया गया था। तोरण सज्जा में वंशिका पहले, रूचि दूसरे व खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष सोनिया अग्रवाल, पल्लवी सिंहल, रेनू अग्रवाल, प्राची जैन, आरती शर्मा, जया आदि मौजूद थी। संचालन रूद्राक्षी सिंहल ने किया।