फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crowd of devotees gathered to bathe in the Ganges on Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या पर गंगा में स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered to bathe in the Ganges on Somvati Amavasya
सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दोनों स्थानों पर लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। भोर होते ही शुरू हुआ स्नान का सिल सिला काफी देर तक चलता रहा। सुहागिन महिलाओं ने पतियों की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। वट और बरगद वृक्ष की पूजा की।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पुरोहित पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट अमावस्या कहा जाता है, लेकिन इस बार सोमवार को पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या भी कहा गया। वट अमावस्या पर गंगा में स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। जिसके कारण तिगरी और ब्रजघाट में लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। जहां ब्रजघाट में आधी रात के बाद से ही स्नान का क्रम शुरू हो गया था, वहीं तिगरी में तड़के से ही श्रद्धालु गंगा में स्नान करने को जुट गए थे। स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। उधर वट अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने पतियों की लंबी आयु की कामना के लिए वट और बरगद वृक्ष की पूजा की। शगुन के तौर पर पत्ते तोड़कर ले गईं। उनकी पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद व्रत खोला।
विज्ञापन

वट अमावस्या मनाई गई
मंडी धनौरा। वट अमावस्या बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की और अपने सुहाग की जीवन की रक्षा की प्रार्थना की। सोमवार को वट अमावस्या का पर्व मनाया गया। मंदिरों में लगे वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। सावित्री द्वारा अपने पति सत्यवान का जीवन दोबारा से प्राप्त करने पर महिलाओं ने सावित्री का स्मरण किया। महिलाओं ने बायना निकाला और गरीबों को भोजन आदि भेंट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed