फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crowd of devotees gathered in Brajghat and Tigri on Pitru Visarjan Amavasya jam on the highway Heavy traffic jam on the highway

यूपी: पितृ विसर्जन अमावस्या पर ब्रजघाट और तिगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भीषण जाम से जूझा हाईवे

Wed, 06 Oct 2021 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा/हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा/हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Oct 2021 09:23 AM IST
सार

पितृ विसर्जन अमावस्या पर अमरोहा के तिगरी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, बृजघाट में  श्रद्धालु पितृ अमावस्या पर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। पितृ अमावस्या पर हाईवे पर देर रात से ही भीषण जाम लगा है। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी लाइनों के साथ संपर्क मार्गों पर भी भयंकर जाम होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Brajghat and Tigri on Pitru Visarjan Amavasya  jam on the highway Heavy traffic jam on the highway
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पितृ विसर्जन अमावस्या के मौके पर बृजघाट और अमरोहा के तिगरी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही श्रद्धालुओं पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नेशनल हाईवे और गजरौला से तिगरी धाम मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ते ही जाम लग गया। भीषण जाम लगने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू होते ही पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो गई। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। वहीं तमाम श्रद्धालु पितृ अमावस्या पर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से स्नान घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


बृजघाट में हाईवे पर देर रात से ही भीषण जाम
बताया जा रहा है कि पितृ विसर्जन अमावस्या को लेकर बृजघाट में हाईवे पर देर रात से ही भीषण जाम लगा है। हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी लाइनों के साथ संपर्क मार्गों पर भी भयंकर जाम होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटे से श्रद्धालु जाम में फंसे हैं। दरअसल, देर रात से ही पितृ विसर्जन व दूसरे धार्मिक कर्मकांडों के कारण बड़ी संख्या में ब्रजघाट श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। जिसके कारण यह स्थिति बनी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed