फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crowd jammed the highway on Pitru Amavasya, vehicles crawled

Amroha News: पितृ अमावस्या पर भीड़ से हाईवे जाम, रेंगे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Crowd jammed the highway on Pitru Amavasya, vehicles crawled
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पितृ अमावस्या पर ब्रजघाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ते ही हाईवे पर वाहनों का रेला लग गया। पुलिस प्रशासन द्वारा लागू किया गया रूट डायवर्जन प्लान भी फेल हो गया। सुबह चार बजे से ही हाईवे पर जाम लगने लगा। देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

बताया जा रहा है कि तड़के तीन बजे के आसपास मुरादाबाद की ओर से कुछ बड़े वाहन हाईवे से गुजरे, जिसके बाद अचानक जाम लगना शुरू हो गया। ब्रजघाट से शहवाजपुर डोर तक करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब 14 घंटे दोपहर तीन बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, तिगरीधाम में भी जाम लगा रहा। उधर, जाम में फंस जाने के कारण श्रद्धालु नहीं निकल सके तो खेतों से होकर गंगा घाट तक पहुंचे। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। जाम लगने के कारण वाहन वैकल्पिक मार्गों से होकर गंतव्य को रवाना हुए। बुधवार शाम तक यातायात और सिविल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। बुधवार तड़के पितृ विसर्जन अमावस्या होने के चलते लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए तिगरी व ब्रजघाट पहुंचे। श्रद्धालु की भीड़ के चलते सुबह चार बजे दिल्ली लखनऊ हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

जाम के चलते हाईवे पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। ब्रजघाट से शहवाजपुर तक करीब सात किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। जिससे वाहनों के पहिए जाम हो गए। सुबह चार बजे से दोपहर तीन बजे तक जाम के हालात रहे। वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। उधर तिगरी-गजरौला मार्ग पर जाम लग गया। तिगरी से लेकर कुमराला पुलिस चौकी तक वाहनों की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं के वाहन जाम में फंस गए। इसके चलते हजारों श्रद्धालु खेतों से पैदल निकल कर गंगा तट पर पहुंचे। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पितृ विसर्जन अमावस्या पर हाईवे व तिगरी-गजरौला मार्ग पर जाम लग गया था। वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट डायवर्जन प्लान नहीं आया काम, व्यवस्था रही धड़ाम
पितृ अमावस्या पर स्नान को लेकर प्रशासन ने मंगलवार को रूट डायवर्जन लागू किया था। दिल्ली से मुरादाबाद व मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्गों को दूसरे रूट से गुजारे जाने की प्लानिंग थी। बावजूद इसके हाईवे पर वाहनों को रेला उमड़ पड़ा। ब्रजघाट पुल पर तो वाहन घंटाें जाम में फंसे रहे। दिनभर पुलिस भी भारी मशक्कत करती रही। गनीमत रही कि भारी वाहनों को यहां से नहीं गुजारा गया वरना स्थिति और भी बिगड़ सकती थी।

सड़क पर जाम, खेतों में होकर गंगा तट पहुंचे श्रद्धालु
पितृ विसर्जन अमावस्या पर गजरौला-तिगरी मार्ग जाम से जूझता रहा। पैदल हों या वाहन सवार सभी श्रद्धालु जाम में फंस गए। घंटों की मशक्कत के बाद भी जाम से नहीं निकल सके तो पैदल और दो पहिया वाहन सवार श्रद्धालुओं ने खेतों का रुख कर दिया। दूर-दूर तक खेतों की चकरोड से श्रद्धालु गुजरते रहे। खेतों-खेतों से होकर श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पहुंच कर स्नान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed