{"_id":"6115706e8ebc3e7d28307053","slug":"cross-country-race-on-15-august-jpnagar-news-mbd399089661","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर होगी क्रॉस कंट्री दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर होगी क्रॉस कंट्री दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। खेल विभाग की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ में बालक और बालिका दोनों शामिल हो सकेंगे। प्रथम से छठवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को सम्मानित किया जाएगा। जबकि तेरह और चौदह अगस्त की शाम को फिट इंडिया दौड़ा का आयोजन नगर के मिनी स्टेडियम में किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने बताया कि खेल निदेशालय की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष भी बालक और बालिका दोनों वर्गों के बीच 5 और 3 किलोमीटर दूरी की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सिख इंटर कालेज नारंगपुर जोया से शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के पहले से छठवें स्थान तक के विजयी प्रतिभागियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क है। इच्छुक प्रतिभागी समय से उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराकर क्रॉस कंट्री रेस में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 13 अगस्त और चौदह अगस्त की शाम 4.30 बजे फिट इंडिया फ्रीडम रन आयोजन नगर के मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें दो किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।