फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crop distroy coz of rain

दलहनी-तिलहनी और सब्जी की 26 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
crop distroy coz of rain
उझारी में गुरुवार की रात ओलावृष्टि से जमी परत - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। पिछले चौबीस घंटे से रूक-रूक कर जारी आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी है। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। तेज हवाओं से फसलें गिर गई है। गेहूं को भारी नुकसान पहुंचा है। पानी भरने से खेतों में जलभराव जैसे हालात बन गए हैं। फसलों की तबाही देखकर किसान मायूस हो गए हैं। शुक्रवार सुबह किसान अपने-अपने खेतों पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। कृषि विभाग के अनुसार दलहनी-तिलहनी और सब्जी की 26 हजार हेक्टेयर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 40 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं खड़ा है। 12 हजार हेक्टेयर भूमि में सब्जी की फसल है। साथ ही 3.50 हेक्टेयर भूमि में सरसों और 10 हजार हेक्टेयर जमीन में आलू की फसल है। वैसे तो बारिश फसलों के लिए अमृत है लेकिन गुरुवार की रात शुरू हुई आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई है। साथ में ओलावृष्टि ने फसलों को जमीन पर पटक दिया है। आंधी-बारिश के साथ हसनपुर, धनौरा और गजरौला, अमरोहा और नौगांवा सादात क्षेत्र में कई जगह जमकर ओलावृष्टि हुई। आसमान से बरसे ओले से जमीन पर बर्फ की चादर दिखाई पड़ी। ओले की चोट से गेहूं-आलू और अन्य फसलें जमीन पर गिर पड़ीं। गन्ने के पत्ते और हरे चारे को जमीन पर पटक दिया। वहीं, बारिश और ओलावृष्टि दलहनी और तिलहनी और सब्जी की करीब 26 हजार हेक्टेयर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। गेहूं की फसल को भी काफी क्षति पहुंची है। हालांकि विभाग का मानना है कि गेहूं की फसल की अभी दोबारा बुुवाई की जा सकी है। शुक्रवार की सुबह किसान खेत पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। एक तरफ जहां खेतों में जगह-जगह ओले की परत बिछी हुई थी, वहीं फसलों में पानी इस कदर भरा हुआ था कि खेत किसका है इसका आकलन करना भी मुश्किल था। फसलों की बर्बादी देखकर किसान मायूस हो गया। उनका कहना है कि सोलह दिन के भीतर आंधी-बारिश और ओलावृष्टि दूसरी बार हुई है। जिससे फसल पूरी तरह तबाह हो गई है। किसानों की फसल के नुकसान की गुणा-भाग की। वहीं, कृषि विभाग के अनुसार आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से दलहनी-तिलहनी, आलू और सब्जी की करीब 26 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

मैंने खुद खेतों में घूमकर फसलों को देखा है। उसका आकलन किया है। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से दलहनी-तिलहनी और सब्जी की फसल लगभग 80 फीसद (26 हजार हेक्टेयर फसल) बर्बाद हो गई है। गेहूं को भी भारी नुकसान है। किसान गेहूं की बुवाई दोबारा कर सकते हैं। नुकसान का आंकलन कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिससे किसानों को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed