फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crimuscelebtated

क्रिसमस पर चर्च में प्रार्थना और केक खिला कर खुशियों को जाहिर किया00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
crimuscelebtated
अमरोहा/रजबपुर। शहर के बड़ा बाजार और रजबपुर के मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना की गई। प्रभु यीशु मसीह के बारे में विस्तार से बताया। चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। ईसाई समुदाय के लोगों ने कैंडल भी जलाई। इसके साथ ही क्रिसमस केक खिला कर खुशियों को जाहिर किया।
विज्ञापन

क्रिसमस के मौके पर शहर के मोहल्ला बड़ा बाजार स्थित मेथोडिस्ट चर्च और रजबपुर के मेथोडिस्ट चर्च में पादरी एडगर सिंह मसीह ने प्रार्थना कराई और बताया कि प्रभु यीश मसीह सच्चाई के लिए क्रॉस पर चढ़ गए। बाद में किस तरह से जीवित होकर लोगों को उपदेश दिए।
विज्ञापन

चर्च सुबह 10 से दो बजे और शाम को पांच बजे के फिर खुला। क्रिसमस पर्व पर चर्च को सजाया गया। क्रिसमस ट्री को सजाया गया तो इसके साथ ही वहीं कैंडल भी जलाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से राहुल मसीह, कृपाल मसीह, सौरभ मसीह, रवि मसीह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रजबपुर में क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना सभा हुई। जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म के गीत मसीह समाज के द्वारा गाए तथा पादरी फ्रांसिस व पादरी विनय द्वारा बाइबिल से प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने सभी लोगों की भलाई के लिए काम किया। सब जातियों के उद्धार के लिए इस धरती पर जन्म लिया। इस दौरान संजय कोलिंस, सोनू कोलिंस, लव कोलिंस, ललित कोलिंस, जैस मसीह, मुकुल दीपक, जहांगीर मसीह, डेनियल मसीह, कुलदीप सिंह, कमल मसीह, ग्लेडबीन डिसूजा, प्रेमलता डिसूजा, सुशील कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed