फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   criminal who tried to misdeed with six-year-old girl panchayat sentenced him to hit a shoe

ये कैसा न्याय: छह साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की ‘सजा’ भरी पंचायत में एक ‘जूता’

Sat, 19 Mar 2022 07:30 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Mar 2022 07:30 PM IST
सार

घटना की जानकारी होने पर गांव में तनाव बन गया। तभी मामला सुलझाने के लिए पंचायत बैठ गई। पंचायत में आरोपी को बुलाया गया। इस दौरान पंचों ने भरी पंचायत में मासूम के पिता द्वारा उसे जूता लगवाया और 25 हजार रुपये का जुर्माना की सजा सुनाकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। 

विज्ञापन
criminal who tried to misdeed with six-year-old girl panchayat sentenced him to hit a shoe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शादीशुदा युवक ने जंगल में ले जाकर छह साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। बेहोश होने पर आरोपी मासूम को छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। गांव में पंचायत का दौर चला। जिसमें पंचों ने आरोपी को एक जूता मारने और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर उसे बरी कर दिया। पुलिस घटना से अनजान बनी हुई है।

विज्ञापन


यह घटना देहात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला शादीशुदा युवक शुक्रवार की दोपहर बाद गांव के बाहर खेल रही किसान की छह साल की बेटी को 50 रुपये देकर बहला-फुसला कर अपने साथ जंगल में ले गया। यहां दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के दौरान मासूम बेहोश हो गई। तभी आरोपी उसे जंगल में अकेला छोड़ कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


उधर परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान मासूम गांव के करीब एक किलोमीटर दूर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे घर ले आए। होश में आने के बाद बच्ची ने आपबीती सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर गांव में तनाव बन गया। तभी मामला सुलझाने के लिए पंचायत बैठ गई। पंचायत में आरोपी को बुलाया गया। इस दौरान पंचों ने भरी पंचायत में मासूम के पिता द्वारा उसे जूता लगवाया और 25 हजार रुपये का जुर्माना की सजा सुनाकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed