{"_id":"5707fdc64f1c1b0e72c8113f","slug":"vyapari-se-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर भूसा व्यापारी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर भूसा व्यापारी से लूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो सवार आठ बदमाशों ने हथियारों के बल पर भूसा व्यापारियों के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने ट्रैक्टर सवार दो व्यापारियों से मोबाइल और साढ़े चार सौ रुपये लूट लिए। बदमाशों ने इस दौरान फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया नादिरशाह निवासी कैलाश पुत्र खेम सिंह गांव के ही संजय पुत्र छत्ररपाल और कैलाश पुत्र कुंवरपाल के साथ बृहस्पतिवार की रात मेरठ में भूसा बेचकर रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने गांव को जा रहे थे।
सैदनगली थाना क्षेत्र में उझारी-ढबारसी मार्ग पर पुटसल गांव के पास बोलेरो ने ओवरटेक करके हथियारों के बल पर ट्रैक्टर को रुकवा लिया, लेकिन इस बीच कैलाश ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। बदमाशों ने फायरिंग भी की। गाड़ी में करीब आठ बदमाश थे। बदमाशों ने संजय और कैलाश के पास से मोबाइल और साढ़े चार सौ रुपये की नगदी लूट ली। भागे कैलाश ने फोन से पुलिस को सूचना दे दी।