{"_id":"618d7e3d740ec07da661a121","slug":"vaccined-in-kashmir-from-amroha-residents-aadhar-card-and-mobile-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलमाल : अमरोहा निवासी के आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से कश्मीर में वैक्सीन लगवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोलमाल : अमरोहा निवासी के आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से कश्मीर में वैक्सीन लगवाई
Fri, 12 Nov 2021 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बछरायूं (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, बछरायूं (अमरोहा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:04 AM IST
सार
दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका के चलते ग्रामीण ने पुलिस से की शिकायत।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्षेत्र के गांव चौखट निवासी एक युवक के आधार कार्ड व मोबाइनल नंबर का प्रयोग करते हुए कश्मीर में दो लोगों द्वारा कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने का मामला सामने आया है। युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की है।
विज्ञापन
ग्राम चौखट निवासी नफीस अहमद द्वारा थाने में की गई शिकायत के मुताबिक उसके आधार कार्ड पर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के ब्लाक सुगम के गांव पुतासी निवासी एक व्यक्ति ने सात नवंबर को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई है। जबकि उसके मोबाइल फोन से एक अन्य कश्मीरी नवेद ने कोरोना की दोनों डोज लगवाई है।
विज्ञापन
नफीस ने बताया कि वह आठ नवंबर को अपनी वैक्सीन लगवाने के लिए मोबाइल फोन से स्लाट बुक कर रहा था। कोविन पोर्टल खोलने पर उसके आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से सात नवंबर को कश्मीर में दो लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगने का ब्योरा दर्ज मिला। नफीस ने अपने आधार कार्ड व मोबाइल फोन का दुरुपयोग होने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन