{"_id":"5a53cfd74f1c1bd4178b5af3","slug":"theft-in-dig-relatives-in-gajraula","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के अमरोहा में डीआईजी के रिश्तेदार के घर ही चोरों ने कर दिया लाखों का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में डीआईजी के रिश्तेदार के घर ही चोरों ने कर दिया लाखों का माल साफ
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।
Updated Tue, 09 Jan 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में चोरी के बाद खुली अलमारी को दिखाता गृहस्वामी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला बसंत विहार में रविवार की रात स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के बंद मकान को बदमाशों ने निशाना बना लिया। ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने ने सोने चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन व तीस हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का माल साफ कर दिया।
स्पेयर पार्ट्स कारोबारी डीआईजी के रिश्तेदार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस जल्द ही चोरी का खुलासा किए जाने का दावा कर रही है।
मूल रूप से हसनपुर के मोहल्ला होलीवाला निवासी दीपक वर्मा गजरौला के मोहल्ला बसंत बिहार में किराए के मकान में रहते हैं। गजरौला में दीपक स्पेयर पार्ट्स का काम करते हैं। दीपक के मुताबिक रविवार को हसनपुर परिवार में ही एक मांगलिक कार्यक्रम था। इसी वजह से पत्नी बच्चों के संग वह घर के ताले लगाकर हसनपुर चले गए थे।
विज्ञापन
रात में चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। दीपक ने बताया कि पड़ोसियों ने सोमवार सुबह को फोन पर मामले की जानकारी दी तो होश उड़ गए। अलमारी में रखी एक सोने की अंगूठी, सोने की चैन, पाजेब, पीतल के बर्तन, इनवर्टर-बैट्रा व तीस हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया गया।
दीपक वर्मा एक डीआईजी के रिश्तेदार हैं। बताया जाता है कि चोरी की घटना की सूचना पहले डीआईजी को ही दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आ जांच पड़ताल के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।