फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   बीएड में फर्जी प्रवेश दिखाकर सवा लाख की छात्रवृति हड़पी

बीएड में फर्जी प्रवेश दिखाकर सवा लाख की छात्रवृति हड़पी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
बीएड में फर्जी प्रवेश दिखाकर सवा लाख की छात्रवृति हड़पी
गजरौला। युवती ने मेरठ सरधना के शिक्षण संस्थान पर बीएड में फर्जी प्रवेश दिखाकर लाखों रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत पर गजरौला में कार सवार चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और कार में खींचने का प्रयास किया। युवती ने गजरौला थाने में संस्थान के प्रबंधक, मेरठ के जिला समाज कल्याण अधिकारी, अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर सरकारी धन हड़पने व मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला मोहम्मदी सराय निवासी यशोदा रानी का आरोप है कि मेरठ के सरधना स्थित महाविद्यालय में उसका बीएड में फर्जी प्रवेश दिखाया गया। इसके बाद उसके नाम पर सरधना की पीएनबी शाखा में उसका बैंक अकाउंट खोला गया। इस खाते में फर्जी तरीके से लाखों रुपये की छात्रवृत्ति आई और उसे निकाल लिया गया। आरोप है कि यह सब कालेज प्रबंधक, समाज कल्याण अधिकारी, बैंक मैनेजर की मिलीभगत से हुआ है। मामले की जानकारी होने पर स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बाद गजरौला में स्टेशन चौराहे के पास कार में सवार चार अज्ञात लोगों ने उसे कार में खींचने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। यशोदा रानी की तहरीर पर पुलिस ने कालेज प्रबंधक, पीएनबी के तत्कालीन मैनेजर, मेरठ के तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी, तहसील सरधना के तत्कालीन तहसीलदार व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


महिला ने कालेज प्रबंधक, समाज कल्याण अधिकारी व अन्य पर बीएड में फर्जी प्रवेश दिखाकर छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed