{"_id":"5c8ffb15bdec22764d26e6dc","slug":"91552939797-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में गंगा किनारे गो तस्करों की पुलिस से मुठभेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हसनपुर में गंगा किनारे गो तस्करों की पुलिस से मुठभेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात करीब ढाई बजे गंगाचोली गांव के पास गंगा बांध पर गो तस्करों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां से डीसीएम को जंगल में छोड़ तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। डीसीएम से तीन गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं जबकि अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक सोमवार मध्यरात्रि में एसएसआई मुज्जमिल खां, सिपाही संजय सिंह, अंकुर कुमार, अर्जुन कुमार, संजीव मलिक, इसरार अली और नितिन कुमार के साथ गंगाचोली गांव की तरफ वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गए थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बुलंदशहर की दिशा से गंगानगर गंगा पुल से होते हुए एक डीसीएम में गोवंशीय पशु लेकर गंगाचोली गांव की तरफ आ रही है। रात्रि करीब ढाई बजे पुलिस ने गो तस्करों की डीसीएम को सामने से रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक तस्करों ने सामने से पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। हालांकि डीसीएम की गति तेज नहीं थी। जिसकी वजह से कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। इसके बाद डीसीएम को वहां से बचाकर तस्कर जंगल की तरफ भाग गए। जंगल में डीसीएम छोड़ दी और पुलिस की तरफ फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ फरार हो गए। जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। उससे तीन गोवंशीय पशु बरामद किए गए। अज्ञात गो तस्करों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि गंगाचोली गांव के पास गंगाबांध पर गो तस्करों से मुठभेड़ हुई है। उन्होंने डीसीएम से पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। तीन आरोपी फरार हो गए। अज्ञात तस्करों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो डीसीएम बरामद हुई है। वह भी चोरी की है। उस पर किसी बस के नंबर की प्लेट लगी हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।