फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मोनू हत्याकांड का आरोपी हाईवे से गिरफ्तार,

मोनू हत्याकांड का आरोपी हाईवे से गिरफ्तार,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
मोनू हत्याकांड का आरोपी हाईवे से गिरफ्तार,
गजरौला। मोनू हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व खून में सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आने पर आरोपी ने अपने किए अफसोस जताया। बोला, शराब के नशे में वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

थाना गजरौला में प्रेसवार्ता कर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गुरुवार को गंगा पार गुलालपुर क्षेत्र में वर्मा फार्म हाउस पर जिला बुलंदशहर थाना स्याना गांव घंसूरपुर निवासी मोनू (27) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के चचेरे भाई ने पास के गांव तीमरपुर निवासी योगेंद्र उर्फ फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। शनिवार की रात सूचना मिली कि आरोपी योगेंद्र हाईवे पर जीरो बंधे के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने रात को घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास ही गोभी के खेत से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून लगे कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी का चालान कर दिया है। टीम में इंस्पेक्टर नीरज कुमार, एसएसआई प्रमोद पाठक, एसआई संदीप कुमार, परमवीर मलिक आदि रहे।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मोनू का उसके गांव में कुछ लोगों के पास आना जाना था। दोनों में कई बार विवाद हुआ था। घटना के वाली रात दोनों ने शराब पी थी। जिसके बाद उनमें विवाद हुआ। आरोपी कहीं से कुल्हाड़ी ले आया और मोनू पर सोते हुए दो वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed