{"_id":"5890d5244f1c1b7c3de82462","slug":"5-lac-robbery-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":".दो गांवों के तीन घरों में साढ़े पांच लाख की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
.दो गांवों के तीन घरों में साढ़े पांच लाख की डकैती
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र बदमाशों के निशाने पर हैं। अब बदमाशों ने थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर और केशोपुर में तीन घरों को निशाना बनाते हुए साढ़े पांच लाख की डकैती डाली है। पहले हथियारबंद बंद 10-12 डकैतों ने अंबरपुर गांव में इलेक्ट्रीशियन और इसके बेटे के परिवार को बंधक बनाकर जेवर, नगदी समेत साढ़े तीन लाख का डाका डाला।
विरोध करने पर लाठी डंडों और सरियों से पिटाई की। इसके बाद केशोपुर में विधवा के परिवार को बंधक बना लिया। यहां से डकैत सोने चांदी के आभूषण और नगदी समेत दो लाख का माल लूट ले ले गए। परिजनों की पिटाई भी की। सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुुंची। घटना के बारे में पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी की।
देहात थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी बीरबल इलेक्ट्रीशियन हैं। वह बिजली के ट्रांसफार्मरों की रिपेयर करते हैं। उनका घर जंगल की तरफ है। सोमवार की रात घर में आए 12.30 बजे हथियार बंद 10-12 बदमाशों ने बीरबल, बेटी हरपाली, पत्नी मुख्तियारी, भागवती को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। घर की चाभी मांगीं।
विज्ञापन
इंकार करने पर डकैतों ने लाठी डंडों और सरियों से पिटाई की। डकैत 50 हजार रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण समेत तीन लाख का माल ले गए। इसके बाद दूसरे घर में रह रहे बीरबल के बेटे अजयपाल और इसकी पत्नी धर्म देवी को बंधक बनाकर डकैतों ने 10 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवर समेत 50 हजार की लूट की।
विरोध करने पर दंपति की पिटाई की। डकैत अजयपाल व इसकी पत्नी को कमरे में बंद कर गए। इसके बाद डकैतों ने नजदीकी गांव केशोपुर में महिला सरोज के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने सरोज, बेटा सुमित, बेटी नितिन और अनुराधा को कब्जे में कर लिया। चाभी देने से इंकार करने पर सभी की बेरहमी से पिटाई की।
बदमाश घर से 35 हजार की नगदी और सोने चांदी के आभूषण समेत दो लाख की संपत्ति लूट ले गए। सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंची। घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी की। तहरीर पुलिस को दी गई है। एसओ मोहित चौधरी के मुताबिक तीनों घरों में चोरी की घटना हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।