अमरोहा। चोरों ने डिडौली कोतवाली की बगल में इलेक्ट्रॉनिक दुकान के ताले तोड़कर दो लाख रूपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा है। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी निवासी तहजीब पुत्र आमिर की कोतवाली से मात्र सौ मीटर की दूर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। आरोप के मुताबिक तहजीब रोज की तरह रविवार की शाम भी दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। लेकिन रात में किसी किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़ लिए। दुकान में रखे 14 बैटरे, नगदी और तारों के बंडल चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हो सकी। अन्य दुकानदारों ने शटर के ताले टूटे देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तहजीब दुकान पर पहुंच गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित दुकानदार ने करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी होनेे बताया है। वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है। लगातार चोरी की घटनाएं होने से दुकानदारों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।