{"_id":"5c5c3162bdec223604734fa1","slug":"181549545826-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। अतरासी रोड पर गांव रजोहा के पास लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराने पर युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के ही परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव रझेड़ा निवासी महेंद्र पाल का 22 वर्षीय बेटा मनोज बुधवार शाम करीब सात बजे पास के गांव रजोहा में किसी काम से आया था। यहां से लौटते समय करीब 8 बजे हसनपुर अतरासी मार्ग पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सवार मनोज बुरी तरह दूर जाकर गिरा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में लोग युवक को बेहोशी की हालत में उसे हसनपुर के निजी चिकित्सालय में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।