फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   दस लाख की झूठी डकैती की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

दस लाख की झूठी डकैती की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
दस लाख की झूठी डकैती की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप
गजरौला (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव कांकाठेर में तीन लाख की डकैती की झूठी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुुलिस को रिश्तेदारों के साथ मारपीट का मामला मिला। खबर झूठी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव काकाठेर निवासी कुलवंत सिंह ने मंगलवार की देर रात करीब दस बजे घर में डकैती होने की सूचना दी। बताया कि करीब दस हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए तथा तीन लाख की डकैती डालकर ले गए। बताया था कि बदमाश बुलेरो गाड़ी से आए थे। डकैती की सूचना से पुलिस के हाथ पैर फूल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर शिकायतकर्ता कुलवंत और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पूछताछ करने में डकैती की सूचना झूठी मिली। डकैती की सूचना झूठी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का अपने थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव सुतावली निवासी ससुरालियों से विवाद हो गया था। कुलवंत के परिजन और ससुरालियों में आपस में मारपीट हुई थी। विवाद के बाद कुलवंत ने डकैती का झूठा नाटक रचा। पुलिस आरोपी कुलवंत को हिरासत में लेकर थाने ले आई। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज पवन कुमार की ओर से आरोपी कुलवंत के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने व पुलिस को गुमराह करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ससुरालियों ने मारपीट की तहरीर
थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव सुतावली निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी गांव कांकाठेर निवासी कुलवंत के साथ हुई है। आरोपी ससुराल वाले मंगलवार को बेटी के साथ मारपीट कर रहे थे। मारपीट की सूचना पर वह अपने भाई रामदेव के साथ गांव कांकाठेर पहुंच गया। आरोप है कि बेटी के बारे में जानकारी करने पर आरोपी कुलवंत आग बबूला हो गया तथा अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे व उसके भाई को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed