फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   तिगरी में आग से सात भूसे के बोंगे व आठ बिटौरे स्वाहा,

तिगरी में आग से सात भूसे के बोंगे व आठ बिटौरे स्वाहा,

Fri, 09 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
तिगरी में आग से  सात भूसे के बोंगे व आठ बिटौरे स्वाहा,
गजरौला। गांव तिगरी में आतिशबाजी के कारण लगी आग से सात भूसे के बोंगे और आठ उपले के बिटौरे जलकर स्वाहा हो गए। फायरब्रिगेड ने बमुश्किल आग बुझाई। ग्रामीण करीब एक लाख रुपये का नुकसान बता रहे हैं।
विज्ञापन

तिगरी गांव में बाहरी सीमा पर ग्रामीणों ने भूसे के बोंगे और उपले के बिटौरे बना रखे है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अचानक उनके आग लग गई। एक बोंगे से अन्य बोंगे व बिटौरे में आग तेजी से फैल गई। भूसे के बोंगों में आग लगी देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों पर पहुंचे तथा आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। साथ ही घटना की सूचना फायरब्रिगेड को दे दी। फायरब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। हादसे में किसान प्रकाश, गंगासरन, अमित कुमार, बाबू, सीटू, महेंद्र, भूरे आदि के भूसे के बोंगे व आठ किसानों के उपले के बिटौरे पूरी तरह से जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले उस तरफ बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे। आतिशबाजी से ही आग लगी होगी। ग्रामीणों की मानें, तो किसानों को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed