फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मासूमों के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा

मासूमों के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा

Mon, 24 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मासूमों के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा
मंडी धनौरा। दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस ने दबिश देकर उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। मासूम बच्चियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर पुलिस केस पुख्ता करने के लिए आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने की बात भी कह रही है।
विज्ञापन

नगर के एक मुहल्ले में रहने वाले 20 साल के एक लड़के ने रिश्ते की सात साल की भतीजी व छह साल की एक बहन के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया था। मासूम बच्चियों ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। शनिवार की देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। आरोपी राजवीर के खिलाफ पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस ने रविवार की तड़के मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी राजवीर को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक नबाब सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया गया है। उनका कहना है कि आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने कहा है कि आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए पूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed